देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुडा विषय है। समाज में बालिकाओं को और अधिक सम्मान देने तथा सशक्त बनाने के लिए हमें ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation शांतिकुंज में सर्वपितृ अमावस्या में हुए सामूहिक श्राद्ध संस्कार हिमालय ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण और अनुसंधान का केन्द्रः निशंक