गंगटोक। सिक्किम में भंयकर सड़क हादसे में 16 जवान शहीद हो गये। जानकारी के अनुसार दुर्घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सुबह करीब 8 बजे हुआ। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए. वहीं, 4 जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 16 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 जवानों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी. जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण बहादुर सेना के जवानों के शहीद होने से दुख है। उन्होंने कहा, ष्शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
Tagged:#indian army16 army personnel diedarmy personnel dieddraupadi murmuIndian army truck accidentpm modisikkim accidentSikkim Army Truck Accidenttruck accident