नैनीताल। नैनीताल में रामनगर की सिंचाई नहर में दोपहर एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के शव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, नवजात को डिलीवरी के तुंरत बाद ही नहर में फेंका गया था। उसकी नाल भी नहीं कटी हुई थी। लोगों ने जब देखा कि कुत्ते नवजात के शव को खा रहे हैं तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। सचूना मिलते ही महिला दारोगा सिमरन वहां पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि इस तरह से नवजातों का सड़कों पर मिलना गंभीर विषय है। इसकी जांच की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *