देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न संगठनों ने रविवार को कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पूर्व विधायक और राज्य आंदोलनकारी स्व. रणजीत सिंह वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

यहां एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने स्व. वर्मा को याद कर उत्तराखंड के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा गया। विभिन्न वक्ताओं ने स्व. वर्मा की सादगी, संघर्ष, सोच और नेतृत्व क्षमता पर विचार रखे। कार्यक्रम को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों के अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, और पूर्व परिवहन मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। सभा के दौरान यूपी को उत्तराखंड में मिलाए जाने की अटकलों की भी निंदा की गई।
किसान प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, महिला मंच, पीपुल्स फोरम, गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, जन संवाद समिति, संयुक्त नागरिक संगठन, गढ़वाल सभा, आर्य समाज के अलावा अन्य संगठन भी मौजूद रहे। स्व. वर्मा के सहयोगी रहे किसान प्रकोष्ठ के सुरेंद्र सजवाण, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुशीला बलोनी, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र जुगरान, जगमोहन नेगी, प्रदीप डबराल, अशोक वर्मा, जयदीप सकलानी, सुशील त्यागी, प्रदीप कुकरेती, रोशन धस्माना, सुनील ध्यानी, शांति भट्ट, ओमी उनियाल, रामलाल खंडूरी, लताफत हुसैन, जेपी पांडे, जगमोहन मेंहदीरत्ता, यशवीर आर्य, बीडी रतूड़ी, पूर्व पार्षद सरोज पंवार, जीतपाल बड़थ्वाल, पूर्ण सिंह लिंगवाल, उषा भट्ट, निर्मला बिष्ट,पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।