देहरादून। सड़क में पाला पड़े होने से भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लाक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टक्कराई। वाहन में सवार सांसद अजय भट्ट सहित चार लोग बाल-बाल बचे। सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना किया गया। सांसद अजय भट्ट जोस्यूड़ा में मोटर मार्ग का शुभारंभ करने जा रहे थे। Post navigation आस्ट्रेलियन मेरिनो भेड़ प्राप्त होने से राज्य के भेड़ पालकों को काफी फायदा होगाः सीएम सडक दुर्घटना में शिक्षक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल