देहरादून। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों एवं क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर नामांकन एवं नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के पश्चात अध्यक्ष जिला पंचायत पद हेतु दो उम्मीदवार मधु चैहान एवं अंजीता पंवार मैदान में हैं जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु श्याम सिंह पुण्डीर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जनपद में प्रमुख विकासखण्ड सहसपुर से सीमा, विकासनगर से जसविन्दर सिंह, रायपुर से दिव्या भारती तथा डोईवाला से भवान सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकासखण्ड चकराता से निधि एवं शिवानी मल्ल, तथा कालसी से मठौर सिंह एवं सरदार सिंह राणा मैदान में है। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु चकराता से विजय पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु रायपुर से इतवार सिंह एवं संजय सिंघवाल, कालसी से भवान सिंह एवं भीम सिंह, डोईवाला से उत्तरा देवी, मोनिका रयाल एवं शिवा गिरी, सहसपुर से गुलशन सिंह एवं राजीव पंवार, विकासनगर से प्रवीण कुमार एवं रमेश कुमार सैनी मैदान में हैं।  कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु विकासखण्ड चकराता से शमशेर सिंह तथा विकासनगर से रेनु खान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कनिष्ठ उप प्रमुख हेतु रायपुर से राजपाल एवं सुरेश, कालसी से किरन एवं रितेश, डोईवाला से आशीष रांगड़, विजय कुमार शर्मा एवं विनोद राणा, सहसपुर से मंजू देवी एवं रचना खण्डूरी मैदान में है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *