ताज खबरें

सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है

प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ  समाज और मजबूत देश का निर्माण करता है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर देश भर में ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरूआत करने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पद्र्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया हैै।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *