उत्तराखंड

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रोशन लाल का निधन

देेेहरादूून। उत्तराखंड में आर एस एस  के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व प्रान्त सह संघ चालक श्री रोशन लाल  का आज प्रातः देेेहरादूून स्थित निवास पर स्वर्गवास हो गया है। अन्तिम यात्रा कल उनके निवास स्थान साईं लोक से प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ होकर प्रातः 9.15 बजे संघ प्रान्त कार्यालय तिलक मार्ग पर स्वयंसेवकों के अन्तिम दर्शनार्थ पहुँचेगी। उसके पश्चात् प्रातः 10.00 बजे उनके प्रेम नगर निवास पर अन्तिम दर्शनार्थ पहुँचेगी।  प्रातः 11.00 बजे प्रेम नगर शमशान स्थल पर अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

रोशन लाल  ने संघ को विस्तार देने के लिए बाल्यकाल से वर्तमान तक अपना अमूल्य समय लगाकर अनेक कठिनाइयों को सहन करते हुए संघ के काम को गति प्रदान की है । रोशन लाल के निधन पर संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ पडी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *