देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे। श्री शशिकांत दीक्षित पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस के कारण अस्वस्थ्य थे तथा दिल्ली  में इनका उपचार चल रहा था। श्री दीक्षित के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्री दीक्षित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के कार्यवाह भी रहे हैं। वे 74 वर्ष के थे। उन्होंने बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी तथा तब से ही वे लगातार संघ के काम को अपना पूरा समय दे रहे थे। उत्तराखंड में संघ के स्वयंसेवकों से अच्छा आत्मिक संबंध था।
श्री दीक्षित के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक यदुवीर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दीक्षित संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक थे। उनके निधन से संघ ही नहीं देश को भी अपूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि श्री दीक्षित का अंतिम संस्कार कल लखीबाग श्मशान घाट में किया जाएग।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed