उत्तराखंड

श्री गुरुजी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर देहरादून में महानगर विद्यार्थी कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में  राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।

जन कल्याण न्यास देहरादून एवं बाल कल्याण समिति के तत्वधान में महानगर विद्यार्थी कार्यकारिणी उत्तरी देहरादून महानगर द्वारा संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी की पुण्यतिथि और पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायण मुनि सरस्वती शिशु मंदिर, राजपुर रोड़ देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के  प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय ने किया। इस अवसर पर चन्द्रगुप्त महानगर संघचालक, भानु महानगर सह कार्यवाह, जितेंद्र महानगर विद्यार्थी प्रचारक, विजय भाग कार्यवाह, मनीष महानगर विद्यार्थी प्रमुख, प्रशांत, गंभीर, गोविंद, प्रदीप आदि उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में आई एम ए (IMA)ब्लड बैंक की मेडिकल टीम में डॉo स्वाति, संजय रावत के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *