देहरादून। आबकारी सिपाही (52 पद) और प्रवर्तन सिपाही (75 पद) के लिए शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होगी। जनपद देहरादून में कुल 25, 891 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी जो 39 दिनों की अवधि में पूर्ण होगी।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में उपस्थित होना होगा। सुबह 9.30 बजे तक अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा और उसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मलित नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग से रखी गई है। उन्हें इन दोनों पदों के लिए अधिक समय न व्यय करना पड़े इस कारण प्रथम दिन प्रवर्तन सिपाही और उसके अगले दिन आबकारी सिपाही के पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को अपने साथ वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपना एक फोटोयुक्त पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट से संबंधित पर्वतीय, जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *