देहरादून। परिजनों से नाराज होकर डाकपत्थर में शक्ति नहर में कूदने वाली कक्षा नौ की छात्रा का शव पुलिस ने छठे दिन कुल्हाल पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर दिया है। छात्रा के शव की शिनाख्त मौके पर पहुंचे परिजनों ने की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। राइंका डाकपत्थर में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा जूली 15 पुत्री दिनेश कुमार अवस्थी निवासी सदवापुर थाना मानपुर जिला सीतापुर यूपी यहां डाकपत्थर में अपने मामा के घर रहती थी। 17 सितंबर शाम पांच बजे अपने परिजनों से नाराज होकर जूली ने डाकपत्थर तिकोना पार्क के समीप शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर दी थी। तब से लेकर अब तक जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जूली को शक्ति नहर में तलाश रही थी। लेकिन जूली का शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ। रविवार सुबह कुल्हाल पावर हाउस के इंटैक पर एक शव होने की सूचना यूजेवीएनएल कर्मियों ने पुलिस को दी। जिस पर डाकपत्थर चैकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और इंटैक से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को शिनाख्त के लिए रखा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जूली के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation जहरीली शराब के हर जिम्मेदार पर हो हत्या का मुकदमाः कांग्रेस नशे की लत बर्बाद कर रही सैंकड़ों जिंदगियां