बाजपुर/रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर में बन्नाखेड़ा बैल पड़ाव मार्ग के खस्ता हालत को लेकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया गया, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क में धान की पौध रोप कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
रविवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा बैलपड़ाव मार्ग पर बने बड़े गड्डों में धान रोप कर विरोध जताया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार जनसमस्याओं को नजरंदाज कर रही है। बन्नाखेड़ा- बैलपड़ाव मार्ग किसी भी सूरत में चलने लायक नहीं रहा है जो भाजपा की विकास विरोधी सोच का जीता जागता उदाहरण है। जब तक सड़क निर्माण शुरू नहींं हो जाता मंन्त्री व सांसद का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
जिम कार्बेट पार्क, हनुमान धाम और बोर जलाशय एडवेंचर पार्क के मध्य एक बेहतरीन पर्यटन मार्ग के रूप में विकसित किया जा सकता है। भाजपा सरकार में आम जनमानस की कोई सुनवाई नही है।
इस मौके पर रमेश रतूड़ी, हीरा सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान, मुकेश दिवाकर, राजकिशोर, माइकल मसीह, विशेष मसीह, महेश मसीह, वृजपाल सिंह, हरज्ञान सिंह, प्रिंसदास अमन मसीह, गुलजार सिंह, सनी सिंह, कासीराम, निक्का सिंह, रामवती, कलावती, लीलावती, बृन्दा देवी, अनिता देवी, विशम्बरी देवी,