देहरादून। निर्बल वर्ग जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र मोहन उनियाल (67 वर्ष) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मोहन उनियाल मधुमेह से पीड़ित थे और इस कारण उनके गुर्दों में खराबी आ रही थी। इसलिए उनका मैक्स अस्पताल में नियमित डायलिसिस होता था। बुधवार दोपहर में उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। शाम को उनका पार्थिव शरीर झंडा मोहल्ला स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। गुरुवार को लक्खीबाग स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीरेंद्र मोहन उनियाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेन्द्र मोहन उनियाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में स्व0 विरेन्द्र मोहन उनियाल जी कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे जिनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व0 विरेन्द्र मोहन उनियाल ने कांग्रेस पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन की सेवा की। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा षोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। विरेन्द्र मोहन उनियाल के निधन पर नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व राज्यमंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, चमोली जिलाध्यक्ष विरेन्द्र रावत, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, सचिव गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, महेश जोशी, देवेन्द्र सती, लाखीराम बिजलवाण, अश्वनी बहुगुणा आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट किया है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation 18 जिला पंचायत सदस्य के लिए 48 ने की दावेदारी 6.49 लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार