देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (डीम्ड) विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह अपराहन 2.00 बजे एफआरआई, देहरादून के दीक्षांत सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश जावडेकर केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। सिद्धान्त दास, महानिदेशक (वन) एवं विशेष सचिव-भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विशेष अतिथि होंगे तथा डॉ एस.सी. गैरोला, कुलाधिपति, एफआरआई (डीम्ड) विश्वविद्यालय और महानिदेशक, भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अरुण सिंह रावत, कुलपति, एफआरआई (डीम्ड) विश्वविद्यालय एवं निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा विश्वविद्यालय की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायगी। दीक्षांत समारोह के बारे मे बताते हुये डा. एचएस गिनवाल डीन (एकडेमिक), वन अनुसंधान संस्थान (डीम्ड) विश्वविद्यालय ने बताया कि इससे पूर्व 2017 में चैथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था और पिछले चार दीक्षांत समारोहों की तरह यह पाँचवाँ दीक्षांत समारोह, विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं को एक साथ आने एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्राप्त करने के यादगार क्षणों का साक्षी बनाने का अनुपम अवसर है। डा. एके त्रिपाठी, कुलसचिव, एफआरआई (डीम्ड) विश्वविद्यालय ने बताया कि कुल मिलाकर वानिकी के विभिन्न विषयों में 62 पीएचडी डिग्रीय वानिकी, काष्ठ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण प्रबंधन तथा सेलूलोज और पेपर प्रौद्योगिकी विषयों में 253 मास्टर्स डिग्री प्रदान की जाएंगी। इनके अतिरिक्त वानिकी के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जायेंगे। इस अवसर पर 500 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य व्यक्ति और अतिथि शामिल होंगे। मुख्य अतिथि सहित समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथि समारोह को संबोधित करेंगे। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation डेंगू के कहर को रोकने में सरकार विफलः मोर्चा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर दून मेडिकल कालेज के निदेशक से मिला