हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्षों से अपर निजी सचिव परीक्षा की तैयारी करने वाले युवकों को एक बड़ा झटका दिया है। आयोग ने अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2017 में मुख्य परीक्षा के लिए आए 1634 आवेदनों में से 1530 रिजेक्ट कर दिए गए हैं। आयोग ने इनमें से ज्यादातर आवेदन कंप्यूटर सर्टिफिकेट की वजह से रिजेक्ट किए हैं। इससे अभ्यर्थियों में रोष है। उनका कहना है कि उनके पास मान्य सर्टिफिकेट होने के बावजूद उनके आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। उधर, आयोग ने इस मामले में चार नवंबर तक प्रत्यावेदन का मौका दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आयोग और सचिवालय में अपर निजी सचिव की भर्ती के लिए 31 जुलाई 2017 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत 11 नवंबर 2017 को प्री परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 11 अप्रैल 2018 में जारी किया गया। आयोग ने इसके बाद 27 अप्रैल 2018 को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूची https://ukpsc.gov.in/latestupdate/index/896-Recruitments Post navigation निशंक ने एन.आई.टी. सुमाड़ी परिसर का शिलान्यास करवाकर शीघ्र निर्माण करवाने के निर्देश दिये जमरानी बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति मिलीः सीएम