उत्तराखंड

लाखों की शराब सहित दो तस्कर दबोचे

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रूपये आंकी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र मेें कुछ शराब तस्कर शराब डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी चेकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को नटराज चैक के समीप एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार चालक कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कार चैकिंग की तो उसमें रखी 10 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम गगन बोहरा पुत्र महेशा बोहरा निवासी राजीव नगर धर्मपुर  तथा गुलफाम पुत्र यामीन निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी जिला देहरादून बताया। पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत 1 लाख 44 हजार रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *