उत्तराखंड

रौतला बने आईजी कुमाऊं, अभिनव आईजी गढ़वाल रेंज 

तीन आईपीएस का स्थानान्तरण, तीन पुलिस अधिकारी बने आईपीएस
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने तीन आईपीएस अफसरों का स्थानान्तरण आदेश जारी किया है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं के पद पर स्थानांतरित किया है। पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम पुलिस मुख्यालय अभिनव कुमार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज के पद पर भेजा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे वी मुरूगेशन को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम पुलिस मुख्यालय का चार्ज दिया है।
दिल्ली में मंगलवार को हुई डीपीसी में देहरादून की एसपी सिटी श्वेता चैबे, एसपी सिटी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव और एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव की आईपीएस बनने पर मुहर लग गई। पीपीएस रैंक के इन अधिकारियों के आईपीएस संवर्ग में शामिल होने के आदेश 20 से 25 दिन में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद इन अधिकारियों को नई तैनाती मिलेगी। दिल्ली में हुई डीपीसी के दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, गृह सचिव नितेश कुमार झा और डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *