विकासनगर/उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के आराकोट क्षेत्र में बीते 18 अगस्त को हुई भीषण आपदा की तबाही में रविवार को रेस्क्यू दल ने आराकोट क्षेत्र के नगवाड़ा में एक और शव बरामद किया। शव की पहचान सलीम (38) पुत्र शरीफ निवासी सिमली, सहसपुर, विकासनगर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया है। जिला आपदा परियोजना प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आपदा में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।
रेस्क्यू दल ने आराकोट क्षेत्र के नगवाड़ा में एक और शव बरामद किया
Related Posts
ऊर्जा बचत, ईवी नीति और स्वैच्छिक चकबंदी पर धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय देहरादून, 13 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित…
गढ़वाल के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम करेगी दौरा
सांसद अनिल बलूनी की पहल पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के किसानों और पारंपरिक कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक…

