हरादून। रायपुर सीएचसी से एनेस्थेटिक्स डा. केएस चैहान का 28 नवंबर को मसूरी अस्पताल में तबादला हो गया है। उनकी जगह कोई अन्य डाक्टर नहीं आने की वजह से यहां सिजेरियन प्रसव और अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उनका तबादला रद करने या कोई नया डाक्टर भेजने की मांग उठाई है। सीएचसी प्रभारी डा. आनंद शुक्ला के मुताबिक डा. चैहान एनेस्थेटिक्स होने के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड भी करते थे। उन्होंने अल्ट्रासाउंड का विशेष प्रशिक्षण लिया था। यहां पर रोजाना 25-30 अल्ट्रासाउंड वह करते थे। इसके अलावा हफ्ते में 10-12 सिजेरियन डिलीवरी भी हो जाती थी, लेकिन उनके जाने की वजह से यहां व्यवस्था चरमरा गई है। अब मरीजों को दून या गांधी अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है। अशोक वर्धन, विपिन शुक्ला, उमा देवी, मनीष काला, पंकज कुमार, अशोक ध्यानी, पंकज चंद आदि का कहना है कि रोजाना मरीजों को अस्पताल से वापस लौटना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के कमरे पर ताला पड़ा है। गर्भवतियों को दून या गांधी शताब्दी अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे दिक्कत होती है। Post navigation काठगोदाम में रोडवेज बस पर पथराव, चालक ने भागकर बचाई जान बाल विधानसभा के सदस्यों ने सीएम त्रिवेंद्र से की भेंट