देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने का शासनादेश आज निरस्त कर दिया गया है। 24 दिसंबर को उत्तराखंड शासन द्वारा शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया था।
शिक्षा सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज शासनादेश जारी किया शासनादेश कहा गया है कि राज्य में व्यापक सीट एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने के शासनादेश को निरस्त किया गया है। 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं की योजना अलग से बनायी जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed