विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा समाचार पत्रों में खुले शब्दों में कहा गया है कि ‘‘भ्रष्टाचार है तो तुरन्त बतायें’’, इसी कड़ी में मोर्चा मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत के घोटालों का सिलसिलेवार यानि सीरियर अटैक करेगा, जिसमें मुख्यमन्त्री के स्वयं के ढैंचा बीज घोटाले की सी0बी0आई0 व उच्च स्तरीय जाँच की मांग मोर्चा करता है। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत द्वारा वर्ष 2010 में कृषि मन्त्री रहते हुए किसानों की उपज बढ़ाने के नाम पर गरीब किसानों का ढैंचा बीज का घोटाला अधिकारियों के साथ मिलकर किया गया था, जिनमें तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 2013 में एकल सदस्यीय त्रिपाठी जाँच आयोग का गठन कर सी0एम0 त्रिवेन्द्र व अन्य को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था, जिसमें आयोग द्वारा त्रिवेन्द्र रावत को प्रिवेन्सन एवं क्रप्सन एक्ट 1988 की धारा 13(।) (डी) (।।।) के तहत दोषी पाया था, लेकिन अधिकारियों पर दबाव डालकर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवा दी, यानि एक्शन टेकन कमेटी की रिपोर्ट में अपने को पाक-साफ करा लिया था। मोर्चा मुख्यमन्त्री से मांग करता है कि सिलसिलेवार प्रहार की कड़ी में सबसे पहले ढैंचा बीज घोटाले पर स्वयं के खिलाफ कार्यवाही करें। पत्रकार वार्ता में मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ0 ओ0पी0 पंवार, हाजी जामिन, अमित सुशील भारद्वाज आदि थे। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation होण्डा ने उत्तराखण्ड में खोला अपना पहला कौशल विकास केन्द्र हीरो इलेक्ट्रिक कोई आवाज नहीं, कूल नई राइड