देहरादून। निकट भविष्य में झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तराखण्ड से जाने वाले भाजपा दल का नेतृत्व बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेन्द्र भट्ट करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि निकट भविष्य में झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी कार्य में सहयोग देने जाने वाले उत्तराखंड के जो कार्यकर्त्ता इन प्रदेशों में जाएँगे, उनमें झारखंड जाने वाले कार्यकर्त्ताओं का नेतृत्व विधायक महेंद्र भट्ट करेंगे। झारखंड जाने वाले दल के सदस्यों के नामों को तय किया जा रहा है। महेंद्र भट्ट को यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने किया गंगोत्री में आर्ट गैलरी का भ्रमण दुर्घटना वाले जोन को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से यातायात संचालन प्रारम्भ किया जाएः डीएम