देहरादून। महाराष्ट्र में मतगणना से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा- अर्चना और अनुष्ठान कर बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लिया। वहीं लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रुके.साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बात की। वहीं केदारनाथ धाम में चल रहे पुनरनिर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। राज्य की सभी 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हो चुके है और गुरुवार यानि 24 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *