देहरादून। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नगर निगम शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन नगर निगम में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनएचपीसी के निदेशक भगवत प्रसाद मकवाना, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रविन्द्र वाल्मीकि, पूर्व डीएसपी जगराम सिंह, राज्य सपफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल वाल्मीकि, शाखा सचिव धीरज भारती, धर्मपाल घाघट, पूर्व प्रधान मदन वाल्मीकि, राजीव राजौरी, अनिल कुमार, सोनू गहलोत, अरविंद घावरी, राजू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
        बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर 12 अक्टूबर को नगर निगम प्रांगण से भव्य शोभायात्रा का आयोजन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। शोभायात्रा में अन्य संगठनों से भी सहयोग देने की अपील की गई। बैठक के उपरांत एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा मुलाकात की और कार्यक्रम की जानकारी दी, जिस पर महापौर गामा ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के मनाए जाने और शोभायात्रा भव्य तरीके से निकालने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी शोभायात्रा के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी आशीष छाछर ने दी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed