????????????????????????????????????
-पर्यावरण के अनुकूल बीएस.6 मानक ईंधन की आपूर्ति में मिलेगी मदद
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने अपने पहले डायवर्सिफाइड उत्पादए एसडीएस (सेलेक्टिव डि.सल्फराइजेशन) रिएक्टर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। महाप्रबंधक (एसएंडओएमए सीआईएक्स) ए के साहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की गुवाहाटी स्थित रिफाइनरी को की जाएगी।
एसडीएस रिएक्टर के सफलतापूर्वक निर्माण पर सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कार्यपालक निदेशक (हीप) संजय गुलाटी ने कहा कि हमारे कर्मचारी हमारी अमूल्य निधि हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े विभागों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों और कठिन परिश्रम से ही हम इस उपलब्धि को प्राप्त कर सके हैं। एसडीएस रिएक्टर से भारत स्टेज.6 मानदंडों के अनुरूप वाहनों हेतु पर्यावरण के अनुकूल साफ.सुथरे ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी जिससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी ।
उल्लेखनीय है कि 16 मीटर लंबे इस उपकरण का डिजाइन भेल हरिद्वार के हीट एक्सचेंजर्स विभाग द्वारा इंडियन ऑयल की आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है । इस रिएक्टर में स्टील सैडल्स की डिजाइनिंग में सुरक्षित परिवहन को भी ध्यान में रखा गया है । नाइट्रोजन का उचित दबाव बनाए रखने के लिए नाइट्रोजन सिलेंडर को रिएक्टर से जोड़ा गया हैए जो कि गुणवत्ता की दृष्टि से एक नया प्रयोग है। भेल के गुणता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित निरीक्षण एजेंसियों द्वारा इस रिएक्टर की गुणवत्ता जांचें करायी गयी और सभी जांचों में यह खरा उतरा। इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधकगण वरिष्ठ अधिकारीए कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *