देहरादून। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद गर्मी से आमजन राहत महसूस कर रहा है। आज दोपहर के बाद के बाद यमुनोत्री धाम और कर्णप्रयाग सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं वनों में लगी आग को बुझाने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र,देहरादून के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। कुछ दिनों तक अब देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला हैै। मौसम विभाग ने चार जून को प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 5 और 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाऐं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *