-निर्वाचित सदस्यों का सम्मान 23 अक्टूबर सांय को भाजपा कार्यालय मेंः अजय भट्ट देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं और भाजपा सभी 12 जिला पंचायतों में बोर्ड बनाएगी। भाजपा के विजयी जिला पंचायत सदस्यों का कल साँय भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने आज कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं। हम सभी 12 जिला पंचायतों में अपने बोर्ड बनाएँगे। साथ ही क्षेत्र पंचायतों में भी भाजपा के बोर्ड गठित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का है। प्रदेश में वे सभी विजयी निर्दलीय उम्मीदवार जिनका कार्य का एजेंडा विकास है भाजपा के साथ खड़े हैं। वे भाजपा का समर्थन करने के साथ हमारे साथ मिल कर काम करेंगे जिससे गाँव की सरकार तेजी से विकास कार्य कर सके और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके। श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा के विजयी जिला पंचायत सदस्यों को बुद्धवार 23 अक्टूबर को साँय 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे Post navigation पलायन रोकने को विभिन्न विभागों के प्रयासों की समीक्षा की उत्तराखंड के लाल कुंवर आदित्य ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप खेलेंगे