हरिद्वार। उत्तराखंड पांचवीं विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त होते ही हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी की विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप  लगाया।  संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगान के साथ ही पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। 
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कलह उजागर हो गई है। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है।
गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *