हरिद्वार। गीता कुटीर में श्री राम कथा श्रवण कर रहे श्रोताओं को श्री राम कथा के मर्मज्ञ विश्व विख्यात कथा व्यास स्वामी विजय कौशल महाराज ने कहा कि भगवान राम का पावन चरित्र श्रवण करने से जीवन में परिवर्तन आता है। राम कथा पावन है इसको श्रवण करने से जीवन मंगलमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम का सुमिरन कल्याण का मार्ग है जिसको सुमिरन करने से जीवन के प्रश्नों का समाधान मिलता है। कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत मृत्यु को मंगलमय बनाती है लेकिन राम कथा जीवन जीने की कला को सिखाकर मंगलमय बनाती है।
श्री गीता कुटीर तपोवन में स्वामी गीतानन्द  महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर मुमुक्षु मण्डल के सानिध्य में श्रीराम कथा में कथा व्यास स्वामी विजय कौशल महाराज ने कहा कि भगवान राम की कथा को श्रवण करने से जीवन को नये आयाम मिलते हैं, शंकाओ का समाधान होता है। कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने जीवन को मंगलमय बनाने के सूत्र देते हुए कहा कि संसारिक जीवन में मौन रहकर समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही भगवान के भक्तों का पावन चरित्र श्रवण कराया। 14 नवम्बर को कथा विश्राम लेगी और 15 नवम्बर को संत समाज सद्गुरू स्वामी गीता नन्द महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed