चमोली। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के परखाल सिलोड़ी मोटर मार्ग पर आज बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोगो की मौत मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की वजह निर्माणाधीन खस्ताहाल सड़क बताई जा रही है। वाहन चालक के अतिरिक्त वाहन में सवार 28 वर्षीय विक्रम चंडीगढ से लौटने के बाद भराड़ीसैंण में 14 दिन क्वारेंटीन की अवधि पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार चालक सहित दोनों लोगो की मौत हो गयी है ।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *