उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़ः उत्तराखंड में कोरोना के 24 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 493

  1. देहरादून। प्रदेश में कोरोना का बम फटने लग गया है, प्रवासियों के आने के बाद लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के 2:00 बजे के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 493 हो गई है। गुरुवार को मिले मरीजों में देहरादून में 6, हरिद्वार में 8 और टिहरी में 10 संक्रमित मिले हैं। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत हो गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीज प्रवासी हैं और दूसरे राज्यों से लौटने के बाद से उन्हें क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था। अब सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।  आज सँख्या 500 होने के आसार है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 407 है तथा 79 लोग ठीक हो कर घर चले गए हैं। चार लोगों की मृत्यु हो गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *