उत्तराखंड

बर्फबारी एवं बारिश की चेतावनी के कारण कल बंद रहेंगे सभी विद्यालय

देहरादून।  भारतीय मौसम विभाग की बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी के चलते उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी ,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं चमोली के सभी  विद्यालय कल बंद रहेंगे।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी ,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं चमोली ने 13 दिसंबर को जिले के कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *