विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के जुडली गांव में अपने बरामदे में सोये एक व्यक्ति के माथे पर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पास ही दूसरी खाट पर उसकी पत्नी भी सोई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की खबर से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ग्राम पंचायत जुडली निवासी पशुपालक जनकू (50) पुत्र मोल्लड अपनी पत्नी के साथ बीती रात को खाना खाने के बाद बरामदे में दो अलग-अलग खाट लगाकर सो गया। रात खुलते ही सुबह पत्नी सोकर उठी। उसने पति को उठाया। तब पति के हाथ पैर काम नहीं कर रहे थे। महिला पड़ोसी को बुलाकर लाई। पड़ोसी ने देखा तब मृतक के सिर के नीचे खून से सना हुआ था। पड़ोसी ने मृतक की पत्नी को बताया कि उसका पति मर चुका है। पति की मौत की बात सुनकर महिला बेहाल हो गयी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *