बदरीनाथ धाम। बदरीनाथ धाम स्थित नीलकण्ठ पर्वत में अचानक हिमस्खलन हो गया है। शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे नीलकंठ पर्वत की तलहटी में अचानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। हिमस्खलन ऋषि गंगा में हुआ है। इन दिनों बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *