देहरादून, आजखबर। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए हुई परीक्षा में धांधली एवं भ्रष्टाचार की ओर महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने संवैधानिक संरक्षक होने के नाते अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फाॅरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय किशोर शामिल थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *