रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में एक युवती का प्रेमी के घर पहुंच उससे शादी करने की जिद करने का मामला प्रकाश में आने के बाद मामला पुलिस में पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा अपनी-अपनी सफाई दी। समाचार लिखे जाने तक मामला सुलझा नहीं था और दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने के प्रयास में थी। जानकारी के मुताबिक चौकी रम्पुरा निवासी एक युवक का कालोनी ही निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इस कदर चढ़ा कि साथ जीने मरने को तैयार हो गये। मंगलवार की रात युवती प्रेमी के घर जा धमकी। बताया जाता है कि युवती को देख युवक व उसके परिजनों के होश उड़ गये। युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। बुधवार को मामला पुलिस में पहुंच गया। युवती पक्ष ने युवक व उसके परिजनों पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस से कार्रवाई की मांग की। युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उधर युवक के पक्ष ने एसएसपी के नाम शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने युवती के उनके घर आने की बात कही। बताया कि दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। फिलहाल मामला सुलझा नहीं है। चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी का कहना था कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। Post navigation सड़क पर आ रहा पार्किंग का पिलर, पालिका अध्यक्ष ने नक्शे पर उठाए सवाल उत्तराखंड पेयजल निगम के एमडी पर लगाया 700 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप