– परिजन घर से खाना बनाकर देंगे

देहरादून। गांवों में लौट रहे हजारों प्रवासियों को जरूरत पड़ने पंचायत भवन या पंचायत की सीमा में पड़ने वाले स्कूलों में टिकाया जा सकता है। हजारों प्रवासियों की अपने गांव वापसी को देखते हुए पंचायतीराज विभाग सतर्क हो गया है। यदि जरूरत हुई तो प्रवासियों को क्वारंटीन अवधि में गांव के निकट किसी सरकारी भवन में टिकाया जा सकता है। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इन लोगों को खाना उनके परिजन ही घर से लाकर देंगे, यदि किसी का परिजन गांव में नहीं है तो ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान उनके लिए खाने का इंतजाम करेंगे।

सरकार आपदा प्रबंधन बजट से बाद में इसका भुगतान करेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को इनकी निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर विभाग ग्राम प्रधानों को मिलने वाले आकस्मिक व्यय की सीमा भी आठ प्रतिशत से बढाने को तैयार है। अभी यह सीमा ग्राम पंचायत को मिलने वाले कुल सालाना बजट का आठ प्रतिशत है। यदि कहीं क्वारंटाइन सेंटर बनाने में दिक्कत आती है तो वहां, प्रवासी होम क्वारंटाइन में रहेंगे। प्रधान इसकी निगरानी करेंगे।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *