उत्तराखंड

प्रदेश मे 19 व 20 को बारिश और बर्फबारी की आशंका

देहरादून। प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मौसम कुछ दिनों से सामान्य बना हुआ है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बर्फ पिघली नहीं है। साथ ही कई फीट पड़ी बर्फ से खूबसूरत नजारा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। साथ ही 19 और 20 फरवरी को फिर मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अंदेशा जताया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *