उत्तराखंड

प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1845 पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 26 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1845 पहुंच चुका है। सोमवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के  हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल , पौड़ी , टिहरी, रुद्रप्रयाग में तीन-तीन संक्रमित मामले मिले हैं। जबकि पिथौरागढ़ व बागेश्वर में दो-दो और अल्मोड़ा में एक, देहरादून में छह, उत्तरकाशी में एक और हरिद्वार में दो मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक 1135 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि अभी भी 668 एक्टिव केस हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *