उत्तराखंड

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 363 पहुंची 

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें नैनीताल में नौ, चंपावत में दो, देहरादून में एक, हरिद्वार में 15, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, टिहरी में 10 और उधमसिंह नगर में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 363 पहुंच गई है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
क्वारंटाइन में मृत व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
पौड़ी। पौड़ी जिले में आज तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसकी कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। ताजा मामलों के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पौड़ी जनपद में 10 तक पहुंच गया है।
जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के पीपली गांव में 10 मई को गाजियाबाद से एक प्रवासी अपने घर लौटा था। उसकी क्वारंटाइन के दौरान घर पर ही 22 मई को मौत हो गयी थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ पौड़ी मनोज बहुखंडी ने बताया कि आज तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल मिलाकर 10 लोग अब तक पौड़ी में कोरोना संक्रमित हैं। मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजा गया है और आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, अन्य दो महिलाएं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है दोनों को श्रीनगर आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करा दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *