देहरादून। आसमान छूते प्याज के दामों से अब थोड़ी नरमी आई है। थोक मार्केट में जहां प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक था वहीं, इस हफ्ते इसके दाम में 10-15 रुपये की कमी आई है। जबकि आलू और टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। मंडी अधिकारियों का दावा है प्याज के दाम अभी और गिरेंगे।
थोक मार्केट में पिछले सप्ताह प्याज 5500 से आठ हजार रुपये प्रति कुंतल बिक रहा था। जबकि फुटकर में प्याज सौ रुपये प्रति किलो से ज्यादा बिक रहा था। लेकिन नासिक का प्याज बाजार में आने से इसके दामों में गिरावट आई है। थोक मार्केट में वर्तमान में प्याज पांच हजार से 6500 प्रति कुंतल तक बिक रहा है। इससे फुटकर मार्केट में भी प्याज के दामों में कमी आई है। इसके इतर आलू, टमाटर के दामों में पिछले सप्ताह की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह जहां आलू थोक मार्केट में 850 रुपये से 1600 रुपये प्रतिकुंतल के हिसाब से मिल रहा था, वहीं इस सप्ताह आलू 1000 से 1800 रुपये प्रतिकुंतल से मिल रहे हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *