देहरादून। पोषक माह के अन्तर्गत 27 सितम्बर को ‘‘पौेष्टिक भोजन पकाओ, पुरुरकार पाओ प्रतियोगिता’’ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित की जाएगी। बच्चों में कुपोषण की स्थिति को दृष्टिगत करते हुए सरकार द्वारा संचालित पौषक माह के अन्तर्गत 27 सितम्बर को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के प्रौढान्ध प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में ‘‘पौष्टिक भोजन पकाओ, पुरुस्कार पाओं प्रतियोगिता’’का आयोजन किया गया है। जिसमें राजपुर रोड के प्रसिद्ध मधुबन होटल, कलसंग होटल सहित अनेक दृष्टि दिव्यांग जन भी भाग ले रहे हैं। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो0 नचिकता राउत ने बताया कि प्रतियोगिता में डाॅ0 अजीत गैरोला द्वारा पौष्टिकता न्यूटेरेश वैल्यू पर व्यवख्यान दिया जायेगा। प्रेरणा सुन्दरियाल द्वारा पौष्टिक डाईट के विषय में जागृत किया जायेगा। इस प्रतियोागिता का उद्देश्य तीन वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने हेतु जागृत करना है। उन्होने बताया कि कुछ समाजसेवी संस्थाओं के साथ आयोजित शुक्रवार दि0 27 सितम्बर 2019 को ‘‘पौष्टिक भोजन पकाओ, पुरुस्कार पाओ प्रतियोगिता’’ में पौष्टिकता और उत्तराखण्ड के व्यंजनो को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। आयोजन मेें राजकुमार सोनी तथा समंदीप कौर सहित दृष्टि दिव्यांगजनों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *