uksb logos
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया हैं। जिस्मफरोशी के लिए लाई गई पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त कराते ज्वालापुर पुलिस ने दो दलाल एवं तीन ग्राहक दबोच लिए। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। ग्राहकों में एक व्यापारी, एक स्टूडेंट शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा। जहां से तीन युवतियों को आजाद कराया गया। इधर, पीड़ित युवतियों के भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जुर्स कंट्री के एक फ्लैट में गैरकानूनी गतिविधियों के संचालित होने की शिकायत मिल रही थी।
बताया कि ग्राहकों के नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर पथरी एवं अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा लक्सर है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि अनुज एक स्थानीय शिक्षण संस्थान में छात्र है जबकि योगेश की हरकी पैड़ी के पास दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में चूड़ी माला की दुकान है। दलाल शुभाकर दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली, अरूण कुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाड़ रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल और ग्राहक अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम में कोतवाल आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, महिला एसआई संदीपा भंडारी, आरक्षी रोहित, वीरेंद्र, विनोद, संदीप शामिल थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *