देहरादून। उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक संयुक्त संगठन की नई कार्यकारिणी रविवार को चुन ली गई। कार्यकारिणी में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद पसबोला अध्यक्ष और पीसी थपलियाल महासचिव नियुक्त किए गए हैं। रिंग रोड पर छह नंबर पुलिया के पास स्थित होटल में रविवार शाम संगठन की नई कार्यकारिणी चुनी गई। संगठन के महासचिव पीसी थपलियाल ने बताया कि सर्वसम्मति से हुए कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत 11 पदों पर पदाधिकारी चुने गए। समारोह के दौरान चयनित पदाधिकारियों को समाज सेवी दिगंबर सिंह नेगी ने शपथ दिलवाई। इस दौरान नई कार्यकारिणी से राज्य के विकास में आगे आकर योगदान की अपील की गई। चुनाव रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी, वाइस एडमिरल राजेंद्र सिंह, ब्रिगेडियर एसएस पटवाल और कैप्टन सुरेंद्र सिंह पांगती की देखरेख में हुए। अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद पसबोला, कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन डीपी बलूनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सीएम बलूनी, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिंष्ट व अशोक वर्मा, महासचिव पीसी थपलियाल, सांस्कृतिक सचिव विजेंद्र सकलानी, संगठन सचिव सुरेंद्र नौटियाल, सह सचिव रणजीत सिंह मेहरा, कार्यालय प्रभारी अजीत सिंह रावत, प्रभारी प्रचार व प्रवक्ता उमराव सिंह रहे। Post navigation एक अक्तूबर को सचिवालय का घेराव करेगा मंच उत्तराखंड में भी लागू होगा एनआरसी : मुख्यमंत्री