देहरादून। भाजपा ने चार देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन चारों पर पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के एलान के बाद से ही भाजपा में कई कर्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। कुछ ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो काफी समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। हालांकि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए इन्हें मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाई। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा काफी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर चुकी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रांतीय कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं। इससे पहले पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप के चलते रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और सदस्य आनंद प्रकाश नौटियाल को निष्कासित किया जा चुका है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि जनपद देहरादून जिला एवं ऊधम सिंह नगर में जिला स्तर पर गठित समिति से प्राप्त आख्या पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के विरूद्ध जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *