पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को किया गिरफ्तार
रुड़की।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ फैक्ट्री कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक लड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां रह कर पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि मौसी किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कर्मचारी घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। मौसी के वापस आने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम भागवत मूल निवासी झांसी हाल निवासी हाल निवासी रुड़की है।
सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
देहरादून की एक युवती ने बागेश्वर निवासी सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती से सगाई कर आरोपित ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इन्कार कर दिया। पीडि़ता ने जवान पर पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांवली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने वसंत विहार थाने में दी गई शिकायत में बताया कि जुलाई 2021 में बागेश्वर निवासी नंदन सिंह पटवाल के साथ उसकी सगाई हुई। नंदन सेना की बंगाल इंजीनियरिंग इकाई में रुड़की में तैनात था। सगाई के बाद नंदन ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर आरोपित ने शादी तोडऩे की धमकी दी। इस तरह जवान ने युवती को कई बार शारीरिक संबंध के लिए मजबूर किया। युवती के पिता को यह पता चला तो वह मानसिक तनाव में आ गए और कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया। जवान ने युवती पर दून में स्थित संपत्ति अपने नाम करने का दबाव भी बनाया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *