ऋषिकेश। शहर में नई पीढ़ी नशे के जाल में फंसती जा रही है। आलम यह है कि मासूम भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। इस कारण यहां के स्थानीय लोगों ने त्रिवेणी घाट पुलिस चैकी पहुंचकर नशे के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। शहर में अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। तीर्थ नगरी में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अवैध शराब के साथ अफीम, चरस, गांजा, स्मैक जैसे खतरनाक नशे का कारोबार भी किया जा रहा है। नशेड़ियों के खिलाफ यहां के स्थानीय लोगों ने त्रिवेणी घाट पुलिस चैकी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। नशे का कारोबार इस कदर फैलता जा रहा है कि मासूमों का जीवन बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। वहीं बच्चों में नशे की लत के कारण परिवारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसपर पुलिस को ज्ञापन देने पहुंचे राजू शर्मा ने बताया कि चंद्रभागा क्षेत्र में कई लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 1 सप्ताह के अंदर पुलिस उन ठिकानों पर जाकर कार्रवाई नहीं करती है, तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग त्रिवेणी घाट चैकी के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
नशे की लत बर्बाद कर रही सैंकड़ों जिंदगियां
Related Posts
ऊर्जा बचत, ईवी नीति और स्वैच्छिक चकबंदी पर धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय देहरादून, 13 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित…
गढ़वाल के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम करेगी दौरा
सांसद अनिल बलूनी की पहल पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के किसानों और पारंपरिक कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक…

