उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की उप तहसील धौंतरी में धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। वाहन लगभग 50 मीटर खाई में गिरा है। धौंतरी से लंबगांव की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन धनेटी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को लंबगांव टिहरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में वाहन चालक मानपुर गांव निवासी मुकेश भट्ट (36) पुत्र काशीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिलोड़ा टिहरी गढ़वाल निवासी महेंद्र राणा को तत्काल उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन धौंतरी से लंबगांव जा रहा था। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *