देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा युवा कांग्रेस के सहयोग से कोरोना महामारी के बचाव हेतु देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता हेतु भोजन सामग्री किट एवं मास्क आदि सामग्री वितरित की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एमडीडीए काॅलोनी केदारपुरम, राजीव नगर, भगत सिह काॅलोनी एवं तपोवन आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन सामग्री पैकेट वितरित किये। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। रोज मर्रा के मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर यथा संभव जरूरतमंदों की सहायता करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूड़ी मोन्टी, पुष्कर सारस्वत, अविनाश मणि, अजय रावत, आशीष सक्सेना, संदीप कुमार, मनोज जाडा, बब्बी रावत, दीपक खण्डूरी, अजेन्द्र गुसांई, नवाब सिद्धिकी, राहुल प्रताप सिंह लक्की, राॅबिन पंवार, विपिन पंवार, आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने राजीव गांधी सामुदायिक भवन डालनवाला में पूर्व विधायक राजकुमार के सहयोग से आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रातः 0900 बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 1100 बजे हरकी पैडी पर पूजा अर्चना करने के उपरान्त 1130 बजे हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा के कैम्प कार्यालय कृष्णानगर में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरण करेंगे तथा 1330 बजे रूडकी में पूर्व मेयर यशपाल राणा के कैम्प कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरण में प्रतिभाग करेंगें तत्पश्चात 1530 बजे भगवानपुर में सत्येन्द्र शर्मा के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित करेंगे। जनपद मुख्यालय और नगरों में विद्युत शवदाह गृहों का निर्माण किया जाएः धीरेंद्र प्रताप देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के तमाम 13 जनपदों और प्रमुख नगरों में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कोविड-19 के चलते अब शवो का दाह संस्कार करना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। यही कारण है कि दाह संस्कार को लेकर भी राज्य के कई हिस्सों से लोगों के आपस में लड़ने झगड़ने के समाचार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़ना झगड़ने का मामला तो कानून व्यवस्था से जुड़ा है परंतु कोविड-19 से जो खतरनाक संक्रमण फैलता है उस पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है ।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य की तात्कालिक आवश्यकताओं को समझें व तत्काल राज्य के तमाम 13 जनपदों में व प्रमुख नगरों में विद्युत शवदाह गृहो के निर्माण की तत्काल व्यवस्था करें। जिससे राज्य के लाखों लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाया जा सके। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य में केवल एक विद्युत शवदाह गृह हरिद्वार जनपद में मौजूद है लेकिन वह भी कई साल से खराब पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह उसकी तत्काल मरम्मत कराए और राज्य के अन्य हिस्सों में भी जहां भी संभव है विद्युत शवदाह गृह की जल्द से जल्द व्यवस्था करा, तमाम लोगों को संभावित संक्रमण से बचाएं। Post navigation 105 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सुपरवाइजर बनाया जाएगा धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त